कांग्रेस के प्रत्याशी तय नवदुर्गा में होगी नामो की घोषणा

0




*वचन पत्र भी तैयार दुर्गा पूजन के बाद होगा जारी*


विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दावेदारों को अभी प्रत्याशियों की सूची के लिए एक हफ्ते का और इंतजार करना पड़ सकता है। कांग्रेस नेतृत्व नवदुर्गा महोत्सव के दौरान ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी हालांकि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, समेत तेलंगाना और मिजोरम को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन पूरा कर लिया है। मध्य प्रदेश की लगभग 140 सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर सभी तरह की औपचारिकता पूरी हो चुकी है। नवदुर्गा महोत्सव की शुरुआत में नाम का ऐलान हो सकता है। संभवतःपहली सूची 15 अक्टूबर को आ सकती है। 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अनुसार कांग्रेस की पहली सूची 140 से ज्यादा नमो की घोषणा की पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि क्योंकि मध्य प्रदेश में चुनाव में हिंदुत्व बड़ा मुद्दा है। यदि कांग्रेस आज काल में नाम का ऐलान करती है। तो भाजपा इसे हिंदुत्व से जोड़ने का काम करेगी ऐसे में सभी तरह के शुभ कामों की शुरुआत अब नवदुर्गा महोत्सव के दौरान ही की जाएगी कांग्रेस प्रत्याशियों को घोषणा तीन अलग-अलग सूचियां में होगी। जबकि कुछ सूचियां गिने-चुने नामो के साथ भी आ सकती है। 


*हर लोकसभा से 1 महिला को सीट*

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश में हर लोकसभा सीट से एक महिला को टिकट देने का भी निर्णय किया है। कुछ लोकसभा क्षेत्र में यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। कांग्रेस इस बार करीब 45 महिलाओं को प्रत्याशी बन सकती है। जबकि 2018 के चुनाव में 27 महिलाओं को चुनाव में उतारा था। 


*दुर्गापूजन के बाद जारी होगा वचन पत्र*

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में मध्यप्रदेश के चुनावी वचन पत्र को लेकर भी चर्चा हुई है। पार्टी नेतृत्व में कुछ जरूरी सुझावों के साथ वचन पत्र पर मोहर लगा दी है। इससे पहले शुक्रवार देर शाम तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित आवास पर वचन पत्र को लेकर अहम बैठक हुई थी। बैठक में कुछ नए तत्व जोड़े गए कांग्रेस नव दुर्गा महोत्सव के दौरान वचन पत्र जारी कर सकती है। खास बात यह है कि इस दिन कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं का भोपाल में जमवाड़ा होगा। 


*भाजपा खेमे मे बेचैनी*

कांग्रेस की सूची नहीं आने से भाजपा खेमे में बेचैनी देखने को मिल रही है।  पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पिछले दिनों कांग्रेस की सूची नहीं आने पर कटाक्ष किया था। हालांकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ही पहले सूची जारी करती आ रही है।



अपनी खबरें हमें निम्न नंबर या मेल पर भेजें...

Call/ Whatsapp at: 9407307119, 7509624564

Email at: mukeshmishrasatna@gmail.com

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)