मेरे राम पोड़ी धाम बना आस्था का केंद्र दर्शन के लिए पहुंचते हैं नेता व अभिनेता, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार आते हैं धाम में,डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला मंत्री कृष्णा गौर भी है धाम की भक्त,

0


सत्येंद्र भूषण सिंह भाजपा वन विकास निगम प्रदेश उपाध्यक्ष

स्वेता चौरसिया




मैहर। मां शारदा देवी को लेकर जहां मध्य प्रदेश का मैहर वैसे भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है वही मैहर - कटनी के मुख्य मार्ग पर मैहर धाम से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर स्थित मेरे राम पोड़ी धाम के नाम से विख्यात भगवान श्री राम जी का मंदिर पौराणिक काल से ही श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। यहां के पीठाधीश्वर पंडित सूरज शरण शुक्ला जी महाराज 30 वर्षों से भक्तों के लिए पूजा पाठ करते हैं भक्तगण बताते हैं कि सूरज शरण शुक्ला जी महाराज को इस धाम में सिद्धि प्राप्त हुई है जिससे वह भूत भविष्य और वर्तमान की बातें बताते हैं और यहां पर नारियल बांधने का विशेष महत्व है क्या नेता अभिनेता अधिकारी सभी यहां पर आते हैं।पोड़ी धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रतिदिन तांता लगा रहता है। वही पूर्णमासी को दूर-दूर से लोग भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए यहां पहुंचते हैं। आसपास के गांवों के लोग और दूर-दराज से भी लोग आते हैं। मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना है। जो श्रद्धालु सच्चे मन से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूृजा अर्चना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
  यहां पुत्र प्राप्ति की मनोकामना भी पूरी होती है। साथ ही इस मंदिर में माथा टेकने के लिए नेता व अभिनेता भी समय-समय पर यहां पहुंचते हैं। मंदिर में सुबह-शाम आरती व भजन होते हैं। मंदिर में श्रद्धालु सच्चे मन से जो मनोकामना ईश्वर से मांगते है, वह पूर्ण होती है। मंदिर जाने से विशेष शांति का स्मरण होता है।


अपनी खबरें हमें निम्न नंबर या मेल पर भेजें...

Call/ Whatsapp at: 9407307119, 7509624564

Email at: mukeshmishrasatna@gmail.com

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)