आँगन बाडी कार्यकर्ता सहायिका सहायिका सुपरवाइजर परियोजना अधिकारी आज रहेगे सामूहिक अवकाश पर

0






----------



---------------------------

सतना    ,म प्र बुलन्द आवाज नारी शक्ति आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सन्गठन, परियोजना अधिकारी सुपरवाइजर सन्गठन  व आदि शक्ति आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सन्गठन सन्युक्त रूप से अपनी  लम्बित मांगों के  समर्थन में  प्रदेश  स्तर पर  सामूहिक अवकाश मे  रहेगे जिसके कारण  सतना जिले में  महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी विभाग का  सरकारी कामकाज प्रभावित  होना तय है  ।म प्र बुलन्द आवाज नारी शक्ति आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सन्गठन की जिला इकाई अध्यक्ष अन्जू सिंह बघेल के नेतृत्व में हम सब एकजुट होकर आज  एडिशनल कलेक्टर सतना शैलेन्द्र सिंह को सामूहिक अवकाश की सूचना दी है यह  जानकारी  सन्गठन की जिला इकाई  सचिव सुषमा श्री वास्तव सहसचिव अनीता तिवारी ने  दी है  ।पत्र  सौपते  समय सन्गठन के  सन्ररक्षक एस डी निगम,  म प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी सन्घ के जिला इकाई अध्यक्ष विकल्प गौतम  , व  सैकड़ों की संख्या में बुलन्द आवाज नारी शक्ति आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सन्गठन की  पदाधिकारी  मौजूद  रही  ।शासन 14  मार्च  तक  निर्णायक कदम उठाए अन्यथा  15 मार्च से  अनिश्चित कालीन  हडताल के लिए  सन्युक्त मोर्चा निर्णायक कदम उठाने के लिए बचनबद्ध है ।महिला बालविकास के  विभागीय मोर्चे की एक  जुटता से बडे आन्दोलन का शन्खनाद आज  के  सामूहिक अवकाश आन्दोलन से  हो रहा है  ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)