ग्रामोदय विवि के कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने लुई ब्रेल जयंती दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई*

0


चित्रकूट,  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने दिव्यांग  बच्चों के साथ लुई ब्रेल की जयंती को मनाया। प्रज्ञाचक्षु दिव्यांग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामता में लुई ब्रेल के जन्म दिन पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। अध्यक्षता दिव्यांग विद्यालय के सचिव  चौबे राजा हेमराज सिंह ने की। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय  तरफ के कुलपति प्रो भरत मिश्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश चंद दुबे तथा ग्रामोदय विश्विद्यालय के कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो नंदलाल मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे। दिव्यांग विद्यालय की प्राचार्या एवं संकुल प्राचार्य आयोजन के सूत्रधार रहे। 

     कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।इस अवसर पर ग्रामोदय के कुलपति और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो भरत मिश्र ने लुई ब्रेल को महान विभूति की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्होंने दृष्टि बाधित लोगो को अपनी लिपि देकर एक नया जीवन और जीवन में प्रकाश दिया।उस महान आत्मा को बारंबार प्रणाम है। नमन है।वह दिन दूर भी नही है जब दृष्टि बाधित असंख्य लोग अपने इन्ही आंखो से दुनिया को देख सकेंगे।प्रो योगेश चंद दुबे,जो विद्यालय की स्थापना से साथ जुड़े हैं ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन ने इस विद्यालय को अंगीकृत करते हुए इसकी बागडोर ग्रामोदय विश्वविद्यालय को सौंपी है, जो एशिया महाद्वीप में अपने तरह का अनूठा विश्वविद्यालय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चौबे राजा हेमराज सिंह ने विद्यालय के विकास पर संतोष व्यक्त किया और ग्रामोदय विश्विद्यालय को इसकी बागडोर देने पर प्रसन्नता व्यक्त किया।विविध खेल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान लाने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया तथा इस अवसर पर छात्रों को गरम वस्त्र भी दिया गया।आभार प्रदर्शन प्राचार्य ने किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)