ओबीसी रैली में सतना पहुंचे कमल नाथ ने सरकार पर उतारी भड़ास, कहा भाजपा के पास सिर्फ पुलिस, प्रशासन और पैसा बचा है

0





सतना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ भारत जोड़ो लोकतंत्र बचाओ महारैली में शामिल होने आज सतना पहुंचे। यहां ओबीसी महारैली को संबोधित करने के पहले उन्होंने पत्रकार वार्ता की। जहां भाजपा सरकार सहित प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पर भी जमकर निशाने साधा। कमल नाथ ने कहा कि भाजपा के पास सिर्फ पुलिस प्रशासन और पैसा बचा है।

किसान परेशान हैं और उनकी कोई नहीं सुन रहा है। निवाड़ इलाको में एक रुपये किलो लहसुन बेचने को किसान विवश हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है व्यापार ठप्प हैं। इसी तरह रामपथ गमन को लेकर कमल नाथ ने कहा कि इस दिशा में सरकार चिंतित नहीं है।
सीडी कांड में बोले नाथ-उनके पास ही सीडी:

सीडी कांड पर भी बोलते हुए कमल नाथ ने कहा कि उनके पास भी सीडी है जो नेता प्रतिपक्ष के पास सीडी सार्वजनिक करता तो प्रदेश बदनाम होगा जो मैं नही चाहता। सीडी में अधिकांश भाजपा नेता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 18 साल बाद अब वे स्वीकार्य कर रहे कि भाषण बाजी से विकाश नही होता, इस बात का अहसास अब हो रहा है।

वहीं प्रदेश में रोजगार और विदेशी निवेश एफडीआई पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 100 करोड़ में से सिर्फ 30 पैसे प्रदेश सरकार को मिल रहे हैं। एफडीआई का निवेश प्रदेश में नही हो रहा। प्रदेश में विश्वास नहीं। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में बदनाम हो रहा।
गुटबाजी पर बोले कमल नाथ:
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मामले में बोलते हुए कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस एक है। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। दरअसल कमल नाथ के इस बड़े कार्यक्रम में विंध्य के बड़े नेता अजय सिंह राहुल की कहीं तस्वीर नहीं दिख रही थी। जिसपर उनसे सवाल किए गए जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनसे पूछा गया था। कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी एवं विंध्य के कद्दावर नेता अजय सिंह की उपेक्षा पर कमल नाथ ने कहा कि अजय सिंह राहुल पार्टी के सम्मानित नेता हैं। उनकी उपेक्षा का सवाल ही नहीं है। कल मेरी राहुल सिंह से बात हुई है। हम सब मिलकर मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

टूटे विधायकों के बारे में कहा कि कोई नहीं टूटा:

वहीं कांग्रेस में सिंधिया को लेकर टूटे विधायकों को साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कोई टूटा नहीं। सरकार सौदेबाजी के कारण गई। कमल नाथ ने कहा कि उन्हें खुद विधायकों ने बताया था कि उन्हें बड़ा पैसा मिल रहा है। इस बयान के बाद भी अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)