सेवा संकल्प में मनाया गया धर्मवीर रूद्र प्रताप त्रिपाठी का जन्मदिन।

0










प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी सतना के शिवराजपुर निवासी उधोगपति व  समाजसेवी रूद्र प्रताप त्रिपाठी का जन्मदिन सेवा संकल्प में मनाया गया। जिसमें आज मरीजो व उनके परिजनो के दोनो टाइम की भोजन की व्यवस्था उनके शुभचिंतको के द्वारा आयोजित की गई। बता दे कि रूद्र प्रताप त्रिपाठी मुम्बई में रहते है जो एक बडे उधोगपति है इसके साथ-साथ समाजसेवा और धर्म के क्षेत्र में उन्होने अग्रीणी भूमिका निभाई है। उनके द्वारा प्रतिवर्ष भव्य धार्मिक अयोजन किया जाता है। इसके साथ-साथ गरीब कन्याओं का विवाह, बीमार जरूरत मंदो की सहायता की जाती है। इसी के चलते आज उनका जन्मदिन बरूण शर्मा मित्र मंडल एवं त्रिपाठी परिवार द्वारा मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मधुकर पारेख, शुभाष शर्मा, बरूण शर्मा, गोविंदा गर्ग, सुरेश बडेरिया, गोविंद त्रिपाठी, राजदीप सिंह, सतिश वर्मा, मुकेश मिश्रा, पीडी कोचिया, गोविंद बडेरिया, रामअवतार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, उमेश सहानी, राधा गुप्ता, खुशबू पाण्डेय, सचिन अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अजय सिरवानी, सतिश सचदेवा, इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।


अपनी खबरें हमें निम्न नंबर या मेल पर भेजें...

Call/ Whatsapp at: 9407307119, 7509624564

Email at: mukeshmishrasatna@gmail.com

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)