सतना की बेटी स्वप्ना ने लिया मंदाकिनी के जल से सरयू का अभिषेक करने का संकल्प

0






चित्रकूट, 5 दिसंबर। सतना की डाॅ. स्वप्ना ने मंदाकिनी के जल से सरयू का अभिषेक करने का संकल्प लिया है। समाजसेवी डाॅ. स्वप्ना वर्मा ने यह संकल्प यहां मंगलवार को अपने जन्मदिन पर लिया। उन्होंने भगवान कामतानाथ की नगरी चित्रकूट के सात महंतों और भारी तादाद में साधु-संतों के जत्थे के साथ कामदगिरि की परिक्रमा के दौरान यह संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरे होने से उत्साहित चित्रकूट के साधु-संतों के साथ वह अयोध्या जाएगी और मंदाकिनी के जल से सरयू का अभिषेक करेंगी।

साधु संतों के साथ कामदगिरि की परिक्रमा और कामतानाथ के दर्शन के बाद उन्होंने यहां विशेष अनुष्ठान भी किया। 


इस अवसर पर साधु संतों ने मौजूद अन्य लोगों के साथ हवन किया और सामूहिक भंडारा भी हुआ। यही नहीं, उन्होंने साधु संतों को को कंबल भी वितरण किया।     

भारतीय जनता और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी डाॅ स्वप्ना वर्मा कहती हैं- ‘‘भगवान राम हमारे आराध्य हैं। राम के बिना अयोध्या की चर्चा पूरी नहीं हो सकती थी इसी तरह भगवान राम के जीवन काल की चर्चा चित्रकूट और मंदाकिनी नदी के बिना अधूरी है। अयोध्या में राम जी का मंदिर बन गया है और चित्रकूट व अयोध्या का जो नाता है वह किसी से छुपा नहीं है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए साधु संतों के साथ हम सभी ने तय किया है कि मंदाकिनी नदी के जल से सरयू नदी का अभिषेक किया जाएगा।’’

डाॅ वर्मा ने बताया कि वह मंदाकिनी नदी का जल लेकर अयोध्या जाएगी और सरयू का अभिषेक करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यक्रम की योजना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था और वह संकल्प अब पूरा होने जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सनातन धर्म से जुड़े लोगों की राम मंदिर निर्माण की इच्छा और सपना दोनों पूरा होने जा रहा है। अपने जन्म दिन पर आज चित्रकूट के साधु संतों के साथ हमने तय किया है कि मंदाकिनी नदी के जल से राम की जन्म भूमि अयोध्या की पवित्र सलिला सरयू नदी का अभिषेक करेंगे।’’


अपनी खबरें हमें निम्न नंबर या मेल पर भेजें...

Call/ Whatsapp at: 9407307119, 7509624564

Email at: mukeshmishrasatna@gmail.com

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)