भक्तों को मिले भगवान के भक्त दर्शन ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन संपन्न

0




 * भावना अमृत संघ सतना के तत्वावधान में शहर में जगन्नाथ यात्रा महोत्सव नगर वासियों के  लिये  आनंद का विषय  रहा ll हजारों की संख्या में भक्तों और दर्शनार्थियों ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर रथयात्रा महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया ll शहर के जयस्तंभ चौक से यात्रा सायं 5:00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ ,सुभद्रा व बलदेव  जी की अर्चा-विग्रह  का विधिवत वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना की गई  इस्कॉन संत   प्राणप्रिया दास और प्रहलाद दास   ने पूजा की llपश्चात शंख का उद्घोष करते हुए रथ यात्रा का आगाज किया गया ll रथ यात्रा के प्रारंभ होने के समय शहर के हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ भगवान के दर्शन हेतु उमड  पड़ी सभी परमपिता परमात्मा के दर्शन हेतु विशेष रुप विह्वल दिखे ll वास्तव में यह पल  देखने लायक था llसभी ने भगवान के रथ को खींचने की होड़ जैसी लगी थी कि सभी भगवत कृपा प्राप्त करना चाहते हैं जहां जहां से भगवान का रथ निकला ll भक्तों को जबरदस्त भीड़ टूट पड़ी ll आज शहर के चारों तरफ पैदल यात्रा जय स्तंभ चौक से पन्नी लाल चौक, स्टेशन चौक होते हुए सर्किट हाउस में इस्कॉन मंदिर में जाकर समाप्त हुईll                             *सतना शहर हुआ जगन्नाथ मय*  इस्कॉन भक्त मनोज दुबे अकेला के अनुसार जब भगवान जगन्नाथ का रथ शहर से चला तो सारा शहर जय जगन्नाथ के नारों से गूँज  उठा llसभी भगवान नाम का जप करते दिखे हर तरफ आस्था का सैलाब स्पष्ट दिखाई दिया llजगह-जगह लोगों ने भगवान की आरती की भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा कीll                           *आदित्य वाहिनी ने किया जगन्नाथजी का भव्य स्वागत*  गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगन्नाथ पुरी जगतगुरु शंकराचार्य पीठ परिषद आदित्य वाहिनी तथा शंकराचार्य परिवार ने भगवान जगन्नाथ सुभद्रा बलदेव रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया llसतना शहर के विभिन्न  सामाजिक संगठनों व्यापारिक संगठनों व शैक्षणिक संगठनों द्वारा भगवान की रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया      ll                      *रथयात्रा में वितरित किया गया खिचड़ी प्रसाद और फल*      भक्तों ने हर जगह प्रसाद ग्रहण किया और प्रसाद का रसास्वादन किया हजारों लोगों ने प्रसाद का आनंद लिया इस  वक्त  भक्तों ने अलग-अलग पोशाक धोती कुर्ता पहने रहे  तैयार किया गया llऔर उन्होंने हर जगह जाकर के सभी को प्रसाद का वितरण किया ll                           *रथ यात्रा में श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र धुन पर थिरकते रहे*      रथ यात्रा में   हरे कृष्ण संकीर्तन व भजनों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बांध दिया l हजारों भक्त स्वयं केवल उन्मुक्त भाव से थिरकते  नजर  आए ll नृत्य करने से स्वयं को नहीं रोक पाए हर कोई नृत्य  करता नजर आया भक्तों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया     ll        *कार्यक्रम में ये रहे  उपस्थित*     रथ यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी,  महापौर योगेश ताम्रकार, मनीष तिवारी, उत्तम बनर्जी,  राम अवतार चमडीया, प्रचारक मनोज दुबे अकेला, सुरेश मोदी, राजेश बडेरिया ,संजय बड़े रिया, विन्ध्य चेंबर अध्यक्ष सतीश सूखेजा , मणिकांत महेश्वरी, अजय सोनी, मनमोहन महेश्वरी, विभास बनर्जी, संजय बंका, कंवलजीत सिंह सेठी, रवि शंकर गौरी, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गणपत संथालिया,रामअवतार खेमका, लक्ष्मीचंद खेमका, डॉ राहुल द्विवेदी, डॉ प्रज्ञा द्विवेदी, हरिओम गुप्ता, आशीष मुंगिया,  बलराम शुक्ला, नरेंद्र चंद गुप्ता, आशीष बाजपेई जानवी त्रिपाठी,  संजय गुप्ता, सुनील सेनानी, बिहारी अग्रवाल ,नीलम चंदेल, आस्था दुबे, सीमा मोदी अभय कृष्ण दुबे, हरे कृष्ण दुबे ,मनजेस सिंह सहित सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति रहीं ll

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)