सोहावल परियोजना मे बुलन्द आवाज ने सतना मुख्यालय मे किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

0



 



म प्र बुलन्द आवाज नारी शक्ति आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सन्गठन जिला इकाई सतना की अध्यक्ष अन्जू सिंह बघेल सचिव सुषमा श्री वास्तव के सन्युक्त नेतृत्व में सोहावल परियोजना की आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका मुख्यालय सतना मे एक जुट होकर सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।परियोजना सोहावल इकाई की अध्यक्ष रेनू सिंह सचिव साधना सिंह उपाध्यक्ष रेखा निगम के नेतृत्व में सभी सेक्टर अध्यक्ष सचिव के साथ लामबन्द आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका अपने अनिश्चित कालीन अवकाश आन्दोलन की आवाज को बुलंद करने के लिए शासन की हठधर्मिता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।विभिन्न सेक्टर का नेतृत्व करने वाली बहादुर कार्यकर्ता सहायिका गायत्री पटेल ,आशा देवी चौधरी ,सुचेतना चर्मकार ,सुनीता गुप्ता, अन्जू सोनी ,प्रीती सेन , सुनीता चौधरी , गुडिया चौधरी , माला निगम ,विमला नामदेव , सन्जू वर्मा , गीता तिवारी , गायत्री विश्वकर्मा , अनीशा बेगम , पूजा अहिरवार, जानकी अहिरवार , निर्मला सेन, सुनीता अहिरवार के साथ सैकडों की तादाद में कार्यकर्ता सहायिका प्रदर्शन मे सम्मिलित रही है ।सभी ने सन्कल्प किया है कि जायज मागो के पक्ष मे शासन के आदेश आने तक यह आन्दोलन जारी रहेगा । प्रदेश स्तरीय एकता जिन्दाबाद को बुलन्द करने के लिए आगन बाडी कार्यकर्ता सहायिका जिला स्तर पर बुलन्द आवाज नारी शक्ति आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सन्गठन जिला इकाई सतना के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एकजुट है ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)